सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
CheckMyOrder

यह पेज अभी सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। हिंदी होम पेज पर जाएँ

हिंदी गाइड

अपना पार्सल कैसे ट्रैक करें? (Parcel Kaise Check Kare) — आसान तरीका

अपना पार्सल 2 मिनट में ट्रैक करें: ट्रैकिंग नंबर कहाँ मिलेगा, कूरियर कैसे पहचानें और स्टेटस का मतलब क्या है।

By CheckMyOrder Editorial TeamPublished Last reviewed 2 min read

जल्दी जवाब अपना ट्रैकिंग नंबर (AWB) शॉपिंग ऐप के ऑर्डर पेज या कूरियर के SMS से कॉपी करें और CheckMyOrder पर पेस्ट करें — कूरियर अपने-आप पहचान लिया जाता है और पार्सल की ताज़ा स्थिति दिख जाती है। सिर्फ़ मोबाइल नंबर या ऑर्डर आईडी से कूरियर की साइट पर पार्सल नहीं दिखता।

अपना पार्सल कैसे ट्रैक करें — 3 आसान स्टेप

3 आसान स्टेप

  1. ट्रैकिंग नंबर ढूँढें — शॉपिंग ऐप में My Orders → ऑर्डर → Track, या कूरियर का SMS/WhatsApp।
  2. नंबर कॉपी करें — टाइप करने की जगह कॉपी करें, ताकि गलती न हो।
  3. CheckMyOrder पर पेस्ट करें — "Auto-detect" कूरियर पहचान लेता है। कई कूरियर हो सकते हों तो "Could be:" में से सही चुनें।

ट्रैकिंग नंबर कहाँ मिलेगा?

कहाँ से खरीदा नंबर कहाँ है
Amazon Your Orders → Track package (पूरा तरीका)
Flipkart My Orders → ऑर्डर खोलें (पूरा तरीका)
Meesho My Orders → ऑर्डर (पूरा तरीका)
India Post / Speed Post बुकिंग की रसीद — 13 अक्षर, जैसे EE123456789IN (India Post ट्रैकिंग)
Instagram/WhatsApp सेलर सेलर से कूरियर का नाम और AWB माँगें

स्टेटस का मतलब

स्टेटस मतलब
Order placed / Label created सेलर ने पैकिंग की है, कूरियर ने अभी पार्सल नहीं लिया
Picked up / In transit पार्सल रास्ते में है
Out for delivery आज डिलीवरी होने वाली है
Delivered पार्सल दे दिया गया — न मिला हो तो ये करें
RTO पार्सल सेलर को वापस जा रहा है

नंबर काम नहीं कर रहा?

सावधान रहें

"पता अपडेट करें" या "₹25 भरें" वाले अनजान SMS के लिंक न खोलें। शक हो तो SMS स्कैम चेकर में मैसेज जाँचें। पैसे गए हों तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

FAQ

Apna parcel kaise check kare?

Shopping app ke My Orders ya courier ke SMS se tracking number copy karein aur CheckMyOrder par paste karein. Courier apne aap pehchaan liya jata hai.

क्या मोबाइल नंबर से पार्सल ट्रैक हो सकता है?

ज़्यादातर नहीं — प्राइवेसी की वजह से। शॉपिंग ऐप में अपने नंबर से लॉग-इन करके ऑर्डर देखें। पूरी जानकारी: मोबाइल नंबर से पार्सल ट्रैक करना।

कूरियर का नाम नहीं पता तो?

नंबर CheckMyOrder पर डालें — फ़ॉर्मेट से कूरियर पहचान लिया जाता है। देखें: कूरियर पता न हो तो पार्सल कैसे ट्रैक करें।

पार्सल कितने दिन में आता है?

कूरियर और दूरी पर निर्भर है। ट्रैकिंग में दिखी "expected delivery" तारीख कूरियर का अनुमान है, पक्का वादा नहीं।

Sources