Skip to content
CheckMyOrder

AWB & tracking basics

मेरा ऑर्डर कहाँ है? हिंदी में ऑर्डर और पार्सल ट्रैक करने का पूरा तरीका

ऑनलाइन ऑर्डर कहाँ पहुँचा, ये कैसे पता करें: ट्रैकिंग नंबर ढूँढने से लेकर स्टेटस का मतलब और देर होने पर क्या करें, सब हिंदी में।

By Rajita KesarwaniReviewed by Akshansh TyagiPublished Last reviewed 3 min read

जल्दी जवाब ऑर्डर कहाँ है, ये जानने के 3 आसान तरीके:

  1. जिस ऐप या वेबसाइट से ऑर्डर किया (Amazon, Flipkart, Meesho…), वहाँ My Orders खोलें।
  2. वहाँ से कूरियर का नाम और ट्रैकिंग नंबर (AWB) लें और CheckMyOrder पर पेस्ट करें। कूरियर अपने-आप पहचाना जाता है।
  3. ऑर्डर कन्फ़र्मेशन के SMS या ईमेल में भी ट्रैकिंग लिंक या नंबर होता है।

In English: Open "My Orders" in the shopping app, copy the courier name and tracking number, and paste it on CheckMyOrder to see the latest status.

मेरा ऑर्डर कहाँ है: 3 आसान स्टेप

ट्रैकिंग नंबर कहाँ मिलेगा?

कहाँ देखें क्या मिलेगा
शॉपिंग ऐप → My Orders → ऑर्डर कूरियर का नाम, ट्रैकिंग नंबर, स्टेटस
ऑर्डर का SMS "Shipped" वाले मैसेज में नंबर या लिंक
ईमेल शिपमेंट कन्फ़र्मेशन में ट्रैकिंग नंबर
पार्सल भेजने वाले से अगर किसी ने कूरियर से भेजा है, तो रसीद पर AWB नंबर

ट्रैकिंग नंबर नहीं है? सिर्फ़ ऑर्डर आईडी है तो पढ़ें: ऑर्डर आईडी से ऑर्डर कैसे ट्रैक करें। नंबर नहीं, सिर्फ़ मोबाइल नंबर है तो: मोबाइल नंबर से पार्सल ट्रैकिंग।

किस ऐप में कहाँ देखें

ऐप कहाँ देखें
Amazon Your Orders → ऑर्डर → Track package
Flipkart My Orders → ऑर्डर
Meesho My Orders → ऑर्डर (Meesho ऑर्डर नहीं आया?)
Myntra / AJIO Profile → Orders → ऑर्डर
Blinkit, Zepto, Instamart सिर्फ़ उसी ऐप में — इनका कूरियर ट्रैकिंग नंबर नहीं होता (क्यों?)

ट्रैकिंग स्टेटस का मतलब

स्टेटस मतलब आपको क्या करना है
Ordered / Confirmed ऑर्डर मिल गया, अभी पैक नहीं हुआ इंतज़ार करें
Packed / Shipped पैक होकर कूरियर को दे दिया ट्रैकिंग नंबर ले लें
In Transit रास्ते में है, एक हब से दूसरे हब इंतज़ार करें
Reached destination hub आपके शहर के गोदाम में पहुँच गया 1–2 दिन में डिलीवरी
Out for Delivery आज डिलीवरी बॉय के पास है फ़ोन चालू रखें
Delivered सिस्टम में डिलीवर दिख रहा है नहीं मिला? यहाँ पढ़ें
RTO पार्सल वापस भेजने वाले के पास जा रहा है तुरंत शॉप से बात करें (RTO का मतलब)

ऑर्डर देर से आ रहा है? ये करें

  1. 2–3 दिन तक कोई अपडेट नहीं: त्योहारों और सेल के समय ये आम बात है, थोड़ा इंतज़ार करें।
  2. 4–5 दिन से कुछ नहीं बदला: शॉपिंग ऐप में Help → Order issue से शिकायत करें। टिकट नंबर लिखकर रखें।
  3. "Out for delivery" के बाद भी नहीं आया: उसी दिन ऐप में रिपोर्ट करें और दोबारा डिलीवरी माँगें।
  4. कोई जवाब नहीं: नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर फ़्री कॉल करें या consumerhelpline.gov.in पर शिकायत करें।

ज़्यादा जानकारी: पार्सल ट्रांज़िट में अटका है?

डिलीवरी बॉय से बात कैसे करें

"Out for delivery" होने पर कई ऐप ऑर्डर पेज पर कॉल का बटन दिखाते हैं। ये सबसे सुरक्षित तरीका है। Google से मिले "customer care" नंबर पर कॉल न करें — वे अक्सर फ़र्ज़ी होते हैं।

रिफ़ंड कब आएगा?

ऑर्डर कैंसल या वापस होने पर पैसा उसी पेमेंट तरीके में लौटता है: वॉलेट में जल्दी, UPI और कार्ड में कुछ वर्किंग दिन। देर हो तो: रिफ़ंड नहीं आया।

सावधान: फ़र्ज़ी "ऑर्डर" मैसेज

"आपका पार्सल रुका है, ₹25 भरें" या "पता अपडेट करें" जैसे SMS ज़्यादातर फ़र्ज़ी होते हैं। किसी अनजान लिंक पर पैसे न भरें, OTP न बताएँ। हमेशा शॉपिंग ऐप खोलकर ही चेक करें। हमारा फ़्री SMS स्कैम चेकर भी इस्तेमाल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बिना ट्रैकिंग नंबर के ऑर्डर ट्रैक हो सकता है? ऑर्डर आईडी से शॉपिंग ऐप में देख सकते हैं। कूरियर की वेबसाइट पर देखने के लिए ट्रैकिंग नंबर चाहिए।

कौन सा कूरियर मेरा पार्सल लाएगा? ऐप के ऑर्डर पेज पर कूरियर का नाम लिखा होता है। नहीं लिखा, तो नंबर CheckMyOrder पर डालें, हम पहचान लेंगे।

क्या CheckMyOrder फ़्री है? हाँ, बिना लॉगिन के, बिल्कुल फ़्री।

और पढ़ें: पार्सल कैसे ट्रैक करें

Sources

Rajita Kesarwani · Head of Digital Marketing & Content

Rajita leads digital marketing and content at CheckMyOrder. She sets the editorial standards, writes guides on tracking online orders, delivery problems, refunds and fake courier messages, and reviews every guide against the courier's and the shop's own help pages before it goes live.

Reviewed by Akshansh Tyagi, Content Writer. Read how we write and check our guides on the About page.